हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल, ऋषिकेश व श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर में गत रविवार को निर्माणाधीन पुल के टूटने के मामले में तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड श्रीनगर समेत फो सहायक अभियंताओं को प्रारम्भिक जांच में दोषी पाते हुए उन्हें पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में अटैच किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेन्स नीति का एक और तगड़ा प्रहार वीरवार देर रात फिर देखने को मिला। चार दिन पहले ऑल वेदर रोड पर गूलर में निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत के मामले में शासन ने तीन दोषी अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि हादसे के तत्काल बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आदेश दिए थे कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाये। सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु ने यह कार्रवाई मुख्य अभियंता एनएच शरद कुमार की तकनीकि जांच रिपोर्ट पर की है। मामले में हादसे से हुए नुकसान की भरपाई निर्माण कंपनी को करनी होगी। साथ ही मृतक मजदूर को भी मुआवजा निर्माणदाई कम्पनी ही देगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours