हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गुरुकुल आयुर्वेद परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसर निदेशक प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार स्त्री रोग एवं प्रसूति तन्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर जी.एम. काव्या जैन के संचालन में जमालपुर कलां में निःशुल्क औषध वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुम्भ मेला 2020 की एडिशनल एस.पी मनीषा जोशी उपस्थित रही। अतिथि गण के रूप में प्रोफेसर गिरिराज प्रसाद गर्ग (चिकित्सा अधीक्षक तथा विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग), प्रोफेसर जुगल किशोर पैन्यूली (विभागाध्यक्ष द्रव्यगुण विभाग), डॉक्टर मयंक भटकोटी (असोसिएट प्रोफेसर पंचकर्म विभाग) तथा जमालपुर कला के ग्राम प्रधान सुशील राणा उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन कोरोना संबंधी नियमावली तथा सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें गुरुकुल आयुर्वेद परिसर के पी.जी स्कॉलर, इंटर्नशिप के वैद्य समूहों द्वारा रजोनिवृत्ति जन्य व्याधियों के बारे में जागरुकता प्रदान की गई। इस शिविर में लगभग 112 मरीजों को सफलतापूर्वक निःशुल्क औषध वितरण किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours