हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने लक्सर रोड पर स्थित कटारपुर चौक पर धरना दिया और नारेबाजी की, कार्यकर्ता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा मांग रहे थे। पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान ने बताया कि जब त्रिवेंद्र रावत झारखंड के प्रभारी थे, तब उन्होंने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेकर एक व्यक्ति को झारखंड के गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था। त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने पर पत्रकार उमेश शर्मा ने सबूतों के आधार पर हाई कोर्ट से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी  बौखलाई bjp की राज्य सरकार ने उल्टे पत्रकार उमेश शर्मा पर ही उल्टे सीधे मुकदमे लाद कर उन्हें जेल भेज दिया था। अब जाकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न सिर्फ मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए और पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज कर दिया । युवा नेता संजू नारंग ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है किसी भी मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह का आदेश अदालत ने नही दिया है, मुख्यमंत्री प्रथम द्रष्टया भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देकर CBI जांच का सामना करना चाहिये । जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नही देते है आम आदमी पार्टी चैन से बैठने वाली नही है । इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान व युवा नेता संजू नारंग के अतिरिक्त सोमवीर सिंह, आलम हुसैन, इदरीस खान, रपसन जानी, सुनील कुमार, मनीष कुमार, रविश पाल, सोनू कुमार, प्रदीप पाल व बालेश्वर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours