हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। विजयदशमी पर्व पर आयोजित शस्त्र पूजन तथा यज्ञ-हवन के अवसर पर यज्ञ के ब्रहमा प्रो० भारत भूषण ने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहाॅ राम का नाम सदैव मर्यादाओं को आचरण मे धारण करने की प्रेरणा देता है। योगी तथा ऋषिमुनि जिनमे रमण करते है तथा आशुतोष जिनका ध्यान लगाये रहते है ऐसे गुणों की खान है श्रीराम। राम का चरित्र समाज को संस्कार एवं विनम्रता से दिलों को जीतने का काम करता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड द्वारा राजपूत धर्मशाला परिसर के महाराणा प्रताप हाॅल मे विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन एवं यज्ञ-हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष ओ०पी० चौहान ने कहाॅ कि संगठन की शक्ति से असम्भव को सम्भव बनाया जा सकता है। जिसे संगठन में शक्ति होती है समाज उसका अनुसरण करता है। महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कहाॅ कि विजयदशमी पर्व बल एवं पराक्रम का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक रोहिताश्व कुंवर ने राम के गुणों एवं चरित्र पर चर्चा करते हुए कहाॅ कि भगवान राम मर्यादा पुरूषोतम वनवास काल मेे बने। जो इस बात की पुष्टि करता है कि मान-सम्मान की चिन्ता त्यागने से ही मर्यादित चरित्र अपनाया जा सकता है। प्रातःकाल उठे रघुनाथा, मात-पिता गुरू को नवाये माथा। जैसी प्रेरक चैपाईयों के माध्यम से राम की श्रेष्ठता का प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षत्रिय महासभा के महामंत्री डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि व्यक्ति के व्यवहार मे अनीति एवं संस्कारों का हनन आज दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। शास्त्र द्वारा सुधार संभव न होने पर धर्मग्रन्थों में शस्त्र उपयोग को जरूरी बताया है। सनातन धर्म में देवी-देवताओं ने शास्त्र के बाद ही शस्त्र के प्रयोग की शिक्षा दी है। यज्ञ के पश्चात शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर लोकेन्द्रपाल सिंह, प्रेमसिंह राणा, योगेन्द्रपाल सिंह राठौर, महेन्द्र सिंह नेगी, अजब सिंह चौहान एडवोकेट उत्तम सिंह चौहान, मनवीर सिंह, मदनपाल सिंह, धीरेन्द्र नेगी, लेफिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह, अजय चौहान, उपदेश चौहान, आशीष चौहान, हरी सिंह, रविकिशोर तनुज शेखावत, विकास नेगी, दुष्यंत राणा, मुनेश राणा, पवन चौहान, राजीव चौहान शिवम ठाकुर, विरेन्द्र राणा, सन्नी राणा, गौरव सामन्त, सुशील पुण्डीर, मेकपाल सिंह, विक्रात सिंह, मोहन सिंह, अभिषेक चौहान, धर्मवीर सिंह, पवन राणा, ललित कुमार चैहान, यश पुण्डीर आदि उपस्थित रहे। शस्त्र पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours