हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी के स्मार्ट किड के बच्चों ने एनुअल फंक्शन में पहुंचे सभी लोगों का दिल जीत लिया नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तरह-तरह की प्रतिभाएं दिखाई उन्होंने कहां कि बेटियों को कोख में ही क्यों मार दिया जाता है इस पर भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी वातावरण को बचाने के लिए पेड़ों को बचाए जाना बहुत जरूरी है फुलवा में शहीदों पर भी प्रस्तुति देकर नन्हे मुन्नो ने सभी के मन को मोह लिया तरह-तरह की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई,
      देखें वीडियो: बच्चों ने जीता दिल
वहीं कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों में जागरूकता आती है और उनका मानसिक विकास भी होता है पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रम भी होने जरूरी हैं उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें जिससे बच्चा हर एक्टिविटी पर ध्यान दें,
           देखें वीडियो: डॉ अनिल वर्मा 
            चिकित्सा अधिकारी लक्सर
उन्होंने कहा कि मैं स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य और पूरे स्टाफ को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने बच्चों को प्रोग्राम के लिए इतनी अच्छी एक्टिविटीज सिखाई है वही मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक चौधरी जसवीर सिंह ने कहा कि बड़े बच्चों के प्रोग्राम तो होते रहते हैं लेकिन हम छोटे बच्चों को भी इस प्लेटफार्म पर लाना चाहते हैं जिससे कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की एक्टिविटीज पर भी ध्यान दें,
         देखें वीडियो: चौधरी जसवीर सिंह            प्रबंधक मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर
हमारा उद्देश्य है कि हम बच्चों को बेहतर से बेहतर बातें सिखाएं जिससे आगे चलकर वह देश का नाम रोशन करें खासकर पर्यावरण को कैसे बचाया जाए बेटियों को कैसे बचाया जाए और हमारे देश की सेवा करने वाले सैनिक जो रात और दिन सीमा पर डटे हैं उनका क्या महत्व है इन सभी बातों पर प्रस्तुतियां पेश की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours