हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र भोगपुर गांव में रामलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने रामलीला स्थल पहुँचकर आयोजकों और क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का जीवन आदर्श से भरा हुआ था। उन्होंने जीवन के सही आदर्शों को हमारे सामने रखा है, हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। तभी रामलीला मंचन अर्थ सार्थक होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को कहा कि अभी कोविड 19 समाप्त नहीं हुआ है। हमें 2 गज की दूरी, सैनिटाइजर से समय समय पर धोना आदि सभी सावधानियों को रखना है। विशेषकर जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना वायरस के चलते विषम परिस्थितियों में सोशल डिस्टेंसिंग और सभी मानकों को पूरा करते हुए राम लीला का मंचन किया गया है, इसके लिए रामलीला मंचन के सभी कलाकार आयोजक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, अरविंद कुमार, बाबूराम सैनी, अजब सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours