हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव धनपुरा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के हवन यज्ञ कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने किया।
                        देखें वीडियो
वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सारी गतिविधियां कार्यालय से संचालित की जाएगी। तथा चूनाव कायार्लय प्रभारी बिजेन्द्र चौहान को बनाया गया है।
          देखें वीडियो: क्या कहा ग्रामीण                      विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने
विधायक ने कहा कि इन पांच साल के कार्य काल में इस विधान सभा में 32 हजार करोड़ के कार्य डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा कराए गए हैं।  पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की सारी खूबिया जन जन तक पहुंचाएंगे और गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।
       देखें वीडियो: क्या कहा पूर्व सांसद                    प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से विजयी बनाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, शेष राज सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चौधरी सत्य कुमार, सरदार करण सिंह, चंद किरण सिंह, सोनवीर पाल, रवी शंकर, सरदार रोहतास, अरविंद प्रधान, सुशील कुमार, अक्षय कुमार आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours