हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राजागार्डन जगदीशपुर जमालपुर रोड पर श्री भानु मेडिकल स्टोर क्लीनिक का भाजपा नेता मण्डल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल स्टोर के खुलने से मरीजों को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध कराएं, ताकि गरीब से गरीब लोग पूर्ण रूप से ईलाज करा सकें और उनकों दवा दुकान से लाभ मिल सके। गरीब की सेवा करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। वहीं क्लीनिक संचालक रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि अच्छी से अच्छी क्वालिटी और उचित मूल्य की दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर डॉ. जी. चौधरी, डॉ. ए. के. गुप्ता, हृदय सुनेजा, अनंत राम, बलराम, राहेश नौटियाल, पंकज, रजत, अंकुर बत्रा, दीपक तिवारी, हेमंत तिवारी, मोनू तिवारी, सुधीर सिंह, प्रमोद जायसवाल, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours