हरिद्वार की गूंज, H.K.G NEWS
(सन्नी तोमर) हरिद्वार। दिनांक 23/3/2018 को हिन्दु जागरण मंच हिन्दु वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने हिन्दु जागरण मंच के प्रदेश सम्पर्क प्रमुख नाथी राम जी व युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश भार्गव जी के नेतृत्व मे भगत सिंह रानीपुर मोड पर एकत्रित हुए, तथा भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की देश के ऊपर दिये बलिदान को याद करते हुए शहादत दिवस मनाया तथा उनकी देश भक्ति को याद किया, हिन्दु जागरण मंच वाहिनी के आदेश जी ने कहाँ कि जिस उम्र मे बच्चे खेलने और स्कूल जाने मे लगे रहते है, उस समय की उम्र मे भगत सिह सुखदेव राजगुरु ने देश के ऊपर बलिदान देकर अपने देश के आजाद कराने की मन मे ठान ली थी, और इतनी कम उम मे ही हँसते हँसते देश के लिए फाँसी के फंदे पर झूल गये, आदेश जी ने कहाँ की कुछ पाठ्यक्रम ऐसे प्रकाशित हो रखे है, जिनमे भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे महान देश भक्तो को आतंकवादी कहकर पुकारा जाता है, हिन्दु जागरण मंच युवा वाहिनी काफी समय से मांग कर रही है, कि ऐसे पाठयक्रमों मे से आतंकवादी शब्द को हटाकर शहीद शब्द लगाया जाए, हिन्दु जागरण मंच युवा वाहिनी ऐसे वीर सपूतो को शत् शत् नम: करती है,इस कार्यक्रम मे राहुल चौधरी, आदेश भार्गव, ऋषि चौधरी,अमित कश्यप, पं०अनुज भार्गव, महेश कुमार धर्मेन्द्र आर्या, आशीष कश्यप,राजु पाल,महेश,गुरमीत सिंह,अमित सैनी,अनुज कश्यप,नवीन जुनेजा,अभिषेक ठाकुर,विजय कश्यप, सौरभ, दीपक कश्यप,प्रभात उपाध्याय आदि शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours