हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर में दशहरा, नवरात्र और ईद मिलादुन्नबी जैसे त्योहारों को देखते हुए नगर निगम रुड़की की ओर से प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रुप से डेंगू के प्रति जागरूकता एवं मच्छरों से बचाव के लिए सुझाव और पत्रक के माध्यम से नगर निगम की ओर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नवरात्र, दशहरा और ईद मिलादुन्नबी त्यौहारों को देखते हुए नगर निगम में तमाम कर्मचारियों के सहयोग से विशेष सफाई, प्रकाश तथा चूना छिड़काव की व्यवस्था कराई है, जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात लगे हुए है। डेंगू से बचाव के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव लगातार किया जा रहा है तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, साथ ही प्रदूषण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तथा अन्य केमिकल से बचने की जानकारी नगर निगम कर्मचारी द्वारा की जा रही है ताकि कोई दुर्घटना ना हो इसलिए विशेष पानी के टैंकर की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा तैयार की गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours