हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बरहमपुर गांव के पास बाणगंगा नदी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि खानपुर बरहमपुर गांव के किसान जब अपने खेतों में बाणगंगा के किनारे काम कर रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति का शव बाण गंगा में देखा, जिसे देख उनके होश उड़ गए, बाण गंगा में मिले शव की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, और बाणगंगा नदी पर लोगों की भीड़ लग गई। जैसे ही इसकी खबर लक्सर पुलिस को मिली तो लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सी के सहारे बाण गंगा से बाहर निकाला गया। वही लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है मृतक ऋषि पाल पुत्र अतर सिंह खानपुर बरहमपुर गांव का ही निवासी है, जो कल 12 बजे से घर से गायब था हो सकता है कि पानी में हाथ मुंह धोने आया हो और पानी में डूबने से इसकी मौत हुई हो। फिलहाल पंचनामा की तैयारी की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours