हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। रात्रि रामलीला रंगमंच मायापुर पर हनुमान,रावण संवाद एवं लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। रंगमंच के बेहतरीन अदाकार रंगमंच के मंत्री गौरव कालरा ने वीर बजरंगी हनुमान एवं रंगमंच के बहुमुखी कलाकार सुंदर डायलॉग उसे भरपूर अमित बोरी ने रावण का अभिनय किया। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।भगवान राम के स्वरूप के रूप में प्रकाश शर्मा एवं लखन लाल जी के स्वरूप में नीरज चौहान सुग्रीव के स्वरूप में शाहिद और युवराज अंगद के स्वरूप में बाल कलाकार आर्यन मनोचा एवं मेघनाथ के रूप में बॉबी सैनी एवं विभीषण जी के रूप में सुनील कुमार शर्मा अक्षय कुमार के रूप में अजय डोबरियाल रंग मंच के माध्यम से सजाई गई अशोक वाटिका में रंगमंच की तरफ से ही बहुत सुंदर फलों की व्यवस्था की गई। जिसका प्रसाद राम भक्तों को हनुमान जी ने प्रदान किया आज की लीला मैं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता कन्हैया केवड़िया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक शर्मा ने राम भक्ति का परिचय देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं अपने संबोधन में कन्हैया केवड़िया ने कहा कि भगवान जब लंका जाने के लिए राम सेतु पुल बन रहा था तो एक कोने में चुपचाप जाकर पत्थर को समुंदर में गिराया और पत्थर डूब गया। नल नील ने भगवान को देखा और कहा प्रभु जिसमें आपका नाम लिखा वह कभी डूब नहीं सकता जिसको आप ही छोड़ देंगे वह डूब जाएगा। दोनों अतिथियों का रंगमंच के संयोजक भोला शर्मा,सनी भाटिया,मुकेश अग्रवाल मंच संचालक राजू मनोचा,जितेंद्र चौरसिया वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक गौतम एवं सुभाष गुप्ता ने राम नाम का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। रंगमंच के वरिष्ठ साथी एवं अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राम भक्तों से विगत 6 दिन से चल रही लीला में कोरोना महामारी के उपाय का पूर्ण रूप से पालन किया गया।तथा उन्होंने सभी राम भक्तों का धन्यवाद दिया तथा आने वाली लीलाओं में भी अपना सहयोग प्रदान करने के लिए राम भक्तों से आग्रह किया। इस मौके पर रंगमंच के पदाधिकारी मुकेश मनोचा, शिवम भारद्वाज,गौरव त्यागी,उत्तम सिंह तथा बाल कलाकार शहद बोरी,सरल बोरी, हर्षित शर्मा,शिवम वर्मा ,वंश मनोचा,रचित चिराग,अविरल मेकअप मैन पवन रजनीश,प्रवीण कुमार,नरेश वर्मा आदि ने रंगमंच को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया। इस कार्य में रंगमंच पर आए ओमपाल आदि मजदूरों ने भी पूरे पंडाल और रंगमंच को सैनिटाइज करने में सहयोग प्रदान किया। रंगमंच की ओर से राम भक्तों को और अपने सभी पात्रों को शासन और प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करने के लिए बार-बार उद्घोषणा करना जारी रखा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours