हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजय दशमी पर्व पर डुकाटी क्लब मुंबई के सौजन्य से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त रूप से कोविड.19 से बचने के लिए सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन, ग्लव्स, पीपीई किट सहित अन्य सामग्री जरूरतमंद ग्रामवासियों को बांटने के लिए जनजागरण अभियान दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल कांगड़ी परिसर में आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के 20 गांव से ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे। साथ ही विभिन्न संस्थाओं जैसे एंट्रॉफी, आदित्य बिरला कैपिटल, कार्गोंसोल पारस हेल्थ केयर, डॉक्टर प्रदीप हाउस ऑफ हेल्थ वेलफेयर ग्रुप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी और दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेंद्र बालियान, डॉक्टर संजीव लांबा, डॉ सुयश भारद्वाज सहयोग करेगे। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो० पंकज मदान के निर्देशन में मैकेनिकल विभाग इन सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन का निर्माण कर रहा है। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ सुयश भारद्वाज जनजागरूकता एवं सफाई अभियान,  सैनिटाइजेशन अभियान एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महामारी से बचने के उपाय और जागरूकता का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुनील कुमार जोशी, कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून करेंगे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पंकज मदान, श्री पदम जी क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी परिसर निदेशक, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी परिसर आयोजन सचिव होंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours