हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में दिनांक 2 नवंबर 2020 से प्रस्तावित स्कूल खुलने के सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मध्य नजर विद्यालय में साफ सफाई कराई गई साथ ही विद्यालय को सनेट्राएज कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान और स्टाफ द्वारा विद्यालय प्रांगण में हवन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 तारीख से विद्यालय खुलने है। जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार कक्षा 12 और कक्षा 10 के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षाओं में 2 गज की दूरी और मास्क की उचित व्यवस्था की गई है। सभी छात्र छात्राओं को इस बारे में सूचना भेज दी गई है। विद्यालय में कोरोना वायरस 19 से बचाव के समस्त इंतजाम कर दिए गए हैं। इस अवसर पर विकास यादव, सतीश शास्त्री, अमित चौहान, अनूप कुमार चौहान, वीर सिंह, सुदेश कुमार, सुभाष कुमार रवि, रविंदर सैनी, अनुपमा चौहान, शाहिद अली, अमजद अली आदि अध्यापक उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours