हरिद्वार की गूंज (24*7)

रानीपुर कोतवाली एसएसआई विक्रम धामी ने किया आश्वस्त, जल्द शिकंजे में होंगे हमलावर

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत शिवलोक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मचा जब एक घटना को अंजाम देते हुए लगभग एक दर्जन युवकों ने मेला अस्पताल के पूर्व सी०एम०एस के पुत्र के साथ मारपीट कर दी। हमले में घायल हुए त्वचा रोग विशेषज्ञ व मेला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ एच०के सिंह के पुत्र गणेश प्रताप बीते रविवार रात अपने घर के बाहर बैठा था, जिसपर लगभग दर्जनभर मनचलों ने लाठी डंडे सहित सरियों से हमला बोल दिया। गणेश के अनुसार वह रविवार की रात अपने रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शिवलोक कॉलोनी स्थित घर के बाहर बैठा था, बताया गया कि उन्होंने मनचलों से घर के बाहर भीड़ न लगाने और चले जाने की बात कही जिसपर कुछ लड़के गुस्सा हो गए और उन्हें गालियां देने लगे। बताया की उन्होंने लड़कों की इस अभद्रता का विरोध भी किया जिसपर सभी लड़के अचानक आक्रामक हो गए और उसके साथ लाठी डंडे ओर सरिए से मारपीट कर दी, गणेश ने अपने बचाव के लिए ज़ोर से स्थानीय लोगों को आवाज़ लगाई। आरोप है कि मनचलों के बीच बचाव करने वाले पड़ोसियों को भी नही बख्शा ओर उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में गणेश सहित उनके पड़ोसियों के घायल होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गणेश प्रताप सिंह के पिता ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नही थे, सूचना मिलते ही उन्होंने अपने पुत्र को जिला अस्पताल में लेजा कर उसकी चिकित्सा करवाई। ओर उन्होंने रानीपुर कोतवाली में दर्जनों भर लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जानकारी के अनुसार कई समूहों में इस घटना को लेकर रोष है साथ ही उन्होंने इस घटना की निंदा की है साथ ही घटना में दोषियों को जल्द पकड़ने की पुलिस से अपेक्षा जताई है। वहीं जब रानीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई विक्रम धामी  से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मामला शिवलोक कॉलोनी का रविवार की रात का है, उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने लगभग दर्जनभर लोगों द्वारा उन्हें घर में घुसकर पीटने की लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, ओर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस के शिकंजे में होंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours