हरिद्वार की गूंज (24*7)
लगाया प्रधान और सेक्रेटरी पर पात्र लोगों को लाभ न देने का आरोप
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील के कानेवाली गांव निवासी ग्रामीण सुखपाल ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम पूरण सिंह राणा को शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कर प्रधान और सेक्रेटरी पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उनके द्वारा शिकायत पत्र में बताया गया है कि गांव के अंदर गरीब लोगों के लिए टीन सैड मनरेगा का कार्य और शौचालय भी बनवाए गए है। आरोप है ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा किसी भी गरीब व्यक्ति को ना तो टीन सेट दिया गया और ना ही पात्र लोगों को शौचालय का लाभ मिला है। शासन द्वारा मनरेगा का पैसा भी मजदूरों तक को नहीं दिया गया। उसका भी दुरुपयोग किया गया है। वही एसडीएम पूरण सिंह राणा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है जो पात्र होंगे उनकी जांच करा कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours