हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। एसएसपी हरिद्वार ने सिविल लाइन कोतवाली में लक्सर गोलीकांड व खानपुर क्षेत्र के रहीमपुर गांव में मर्डर का किया खुलासा पहला खुलासा पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मारने की घटना का है जिसमें आरोपी को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे के साथ धर दबोचा, दूसरा खुलासा खानपुर क्षेत्र में बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे युवक से तीन लाख रुपये लूट कर उसका गला रेतकर हत्या कर दिए जाने का है जिसमें पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है वही एसएसपी हरिद्वार डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-लक्सर रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास 2 जुलाई को पैसों के पुराने लेनदेन को लेकर ग्राम ईस्माइलपुर निवासी मोहित का सोनू सैनी निवासी कुन्हारी के बीच झगड़ा हो गया था तभी दूसरे युवक ने सोनू को गोली मार दी गोली सोनू सैनी के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी उसे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था उन्होंने बताया मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था।
            देखें वीडियो: एसएसपी हरिद्वार
टीम ने 3 जुलाई को आरोपी मोहित निवासी इस्माईलपुर सुल्तानपुर को पंचेवली जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास से 32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है दूसरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दानिश पुत्र इरफान निवासी ग्राम रहीमपुर 3 अगस्त को घर से तीन लाख रुपये बैंक में कैश जमा कराने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा लक्सर जा रहा था नासिर भी उसके साथ गया था रास्ते में मौका पाकर नासिर ने दानिश की गला रेत कर हत्या कर दी और उससे रुपए छीन लिए वहां से गुजर रहे गांव के ही एक अन्य युवक प्रदीप ने जब यह देखा तो उसने दानिश को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपित नासिर ने उस पर भी हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया उन्होंने बताया कि नासिर अहमद निवासी रहीमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ के दौरान आरोपी नासिर ने बताया कि उसने ही दानिश को एक जमीन दिखाई थी जिसका सौदा कराया था इसके लिए ही यह रुपए निकाले गए थे लेकिन बाद में सौदा कैंसिल हो गया जिसके बाद दानिश सोमवार को रुपए जमा कराने के लिए बैंक जा रहा था योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी एसएसपी ने खुलासा करने वाली दोनों टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours