हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पिने के पानी की विकट समस्या को लेकर विधानसभा सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव के व युवा  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल ने कांग्रेसियो व क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान पहुच कर लिखित शिकायत दी। नितिन यादव ने कहा उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कई महिनो से  पेयजल की आपूर्ति समस्या चली आ रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। बार-बार जल संस्थान के अधिकारियो के उदासीन रवैये ने पेयजल की समस्या को और विकराल कर दिया। नितिन यादव ने कहा अगर अधिकारी क्षेत्र की पेयजल समस्या का तुरंत निस्तारण नही करते है, तो जल संस्थान के अधिकारियो के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल ने कहा की अधिकारियो बिना राजनीती के क्षेत्र के लोगो की समस्याओ पर ध्यान देना चाहिए व अपनी नैतिक जिम्मेदारियो का बिना किसी भेद भाव, दुर्भाव के निर्वहन करना चाहिए। यदि अधिकारी के समक्ष आम जनमानस अपनी शिकायत लेकर आता है और अधिकारी उसे उपेक्षित करता है तो उसे नैतिक रूप से पद पर रहने का कोई अधिकार नही होता है। महानगर महासचिव आकास भाटी ने कहा जलसंस्थान के अधिकारी उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्र के साथ अमृतयोजना से लेकर सामान्य पानी की लाइन बिछाने को लेकर भेदभाव कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है की जलसंस्थान को बीजेपी के कुछ नामचिन्ह लोग चला रहे है। इस अवसर शरत शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज चौबे, महिंदर सिंह, तरुण सैनी, बलजीत शर्मा, राहुल गुप्ता व हरिओम शर्मा आदि जनमानस उपस्तिथ थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours