हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) पौड़ी। पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 15 सितम्बर से 01 माह का ऑपरेशन स्माईल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु० पी०रेणुका देवी द्वारा जनपद के ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदाओं की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में AHTU टीम हरिद्वार द्वारा बालक आकिल जो अपने घर का रास्ता भटक गया था, लावारिश हालत में राजकीय बालगृह, रोशनाबाद, जनपद-हरिद्वार में दाखिल किया गया था। ऑपरेशन स्माईल टीम पौड़ी के उप निरीक्षक (वि०श्रे) कृपाल सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं बालगृह के प्रभारी प्रशांत शर्मा के साथ संयुक्त रूप से बालक को विश्वाश में लेकर उससे बातचीत की गई तो बालक ने अपना नाम आकिल निवासी, ग्राम-टिवरी, जनपद-बिजनौर बताया गया। टीम द्वारा बालक के परिजनों की तलाश के लिए संभावित स्थानों के साथ-साथ सोशल साइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। त्तपश्चात सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज अहमद से टीम द्वारा सम्पर्क किया गया उनके द्वारा बताया गया कि यह बालक टिवरी गॉव, बिजनौर (उ०प्र) का रहने वाला है। जिसके पिता का नाम शकील है. सम्पर्क करने पर बालक के पिता शकील द्वारा बताया गया कि यह मेरा बेटा है, जो हरिद्वार में रास्ता भूल गया था। उक्त बालक के पिता शकील को राजकीय बालगृह, रोशनाबाद, जनपद-हरिद्वार बुलाया गया। त्तपश्चात जनपद पौड़ी गढ़वाल ऑपरेशन टीम के द्वारा बालक आकिल पुत्र शकील, उम्र-11 वर्ष, निवासी-गॉव टिवरी, थाना-धामपुर, जनपद बिजनोर, (उ०प्र) को उसके पिता शकील के सुपुर्द किया गया। उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सुमनलता प्रभारी, उप निरीक्षक वी० कृपाल सिंह, उप निरीक्षक वी० रणवीर चंद लिंगवाल, हेड कांस्टेबल (प्रो०) योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार सैनीव कांस्टेबल मुकेश कुमार मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours