हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी द्वारा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर ज्ञापन दिया। ऑटो रिक्शा, बेटरी रिक्शा वालो से लिये जा रहे अतितिक्त शुल्क के विषय मे मिलकर उनकी समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने  समस्या सुनकर उसका तुरंत समाधान कर एक सफ्ताह के भीतर नई परिक्रिया लागू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि काफी दिन से बेटरी चालक, ऑटो चालक, रिक्शा चालकों से 10 रुपये प्रति चक्कर और 40 रुपये प्रतिदिन और 200 रुपये महीना टोकन शुल्क लिया जा रहा था। जिससे ऑटो, बैटरी चालक परेशान थे उसी संदर्भ में ऑटो, बैटरी चालकों को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें समस्या से अवगत कराया। जिसपर नगर आयुक्त ने पूरे मामले को सुनकर दो दिवस के भीतर कार्यवाही के निर्देश देते हुए एक सफ्ताह के भीतर नया टेंडर जारी कर पुराने प्रावधान को खत्म करने के निर्देश दिए। पूर्व जिला सचिव और वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि नगर आयुक्त ने पूरे प्रकरण को ध्यान से सुनकर पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है। काफी लंबे समय से ऑटो, बेटरी रिक्शा वाले परेशान थे और कुछ लोग पूरे प्रकरण पर अवैध वसूली कर प्रतिदिन मोटी कमाई कर रहे थे। नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन 10 रुपये शुल्क को वैध बताया बाकी स्टिकर के 40 रुपये प्रतिदिन,10 रुपये प्रति चक्कर व 200 रुपये टोकन शुल्क को अबैध बताते हुए इसकी जांच के आदेश देते हुए 1 सप्ताह के भीतर नई परिक्रिया के तहत टेंडर लागू करने के निर्देश दिए। जिसका आम आदमी पार्टी स्वागत करती है इससे ऑटो रिक्शा चालकों को राहत मिलेगी और नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगेगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हेमा भण्डारी, अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिद्वार किरण दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष रांनीपुर गगन वर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। ऑटो बैटरी चालक साहूकार सिंह, जयपाल सिंह, धर्मवीर, प्रहलाद, कृष्ण गोपाल, कल्लू शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours