हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत आयाम के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। राहुल शर्मा ने कहा कि पौधे लगाकर छोड़ देना ही मात्र वृक्षारोपण नहीं होना चाहिए, प्रकृति को बचाने के लिए यह तो हमारा संकल्प होना चाहिए। पौधे लगाने के साथ ही समय समय पर उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही प्रांत संस्कृत प्रमुख राहुल शर्मा ने कहा कि विभिन्न कारणों से विश्व में आए दिन वृक्षों को काटा जा रहा है। जिससे समस्त प्राणी जगत का जीवन प्रभावित होता है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम सप्ताह में कम से कम 2 दिन वृक्ष जरूर लगाएं, जिससे हमारा वातावरण प्राकृतिक एवं शुद्ध बना रहे। वृक्ष लगाना हम सभी को अपनी आदत में स्वीकार करना चाहिए ताकि भविष्य में वृक्षों के कटान से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सागर कुमार, आदित्य तोमर, कन्हैया, यज्ञवीर, तरुण शर्मा, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours