हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलीपुर इब्राहिमपुर में ब्लॉक प्रमुखपति प्रियव्रत और ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा श्मशान घाट की बाउंड्री वाल के कार्य का उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि श्मशान घाट की चारदीवारी का आज उद्घाटन कराया गया है। जिसकी लंबाई लगभग 200 मीटर है। उन्होंने बताया कि गांव के विकास और गांव की समस्या निस्तारण के लिए ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों से मिलकर समाधान निकाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पानी टंकी के निर्माण के लिय भी जल्द से जल्द प्रस्ताव की प्रक्रिया पुरी कराई जा रही है। जिससे ग्रामवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान होने के नाते मेरा कर्तव्य है। कि गांव की छोटी बड़ी समस्या जल्द से जल्द दूर कराई जाये। जिससे गांव के ग्रामवासी खुशहाली जीवन व्यापन कर सके। इस मौके पर उप ग्राम प्रधान पति राजीव शर्मा, खजान सिंह, अखिल चौहान, सहदेव आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours