हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अम्बुजा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य निरन्तर जारी है। जिसके क्रम में विकासखंड बहादराबाद के पंचायत कटारपुर बस स्टैंड पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन रुड़की के सहयोग से एक हैंडपंप लगवाया गया। हैंड पंप लगने से अब आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इससे पहले स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों को पीने के पानी की इस स्थान पर बड़ी भारी असुविधा थी। अब यहाँ हैंडपंप लगने से उन्हें पेयजल संकट से मुक्ति मिली हैं। इससे पूर्व यहाँ जो पहले हैंडपंप थे वह खराब हो चुके थे। जिससे काफी समय से पानी की असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन रुड़की का आभार प्रकट किया है। साथ ही सभी ने आशा व्यक्त की हैं कि उनके गांव में अम्बुजा फाउंडेशन के द्वारा इसी प्रकार से विकास कार्य होते रहेंगे। इस अवसर पर ठाकुर योगेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, मुकेश चौहान, आदित्य पंडित, उमेश चौहान, मंगल कश्यप, जगजीवन राम कश्यप, भूषण चौहान, मुकेश चौहान, संदीप पालीवाल, पंकज, सोनू फल वाला, राजू चाट वाला आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours