हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर थाने के अब्दुलपुर रहीमपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांंव के दानिश नामक युवक का शव खेत में पड़ा मिला।बताया जा रहा है कि दानिश की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक गांव में सैलून का काम करता था और मृतक ने कुछ दिन पहले ही अपने घर की जमीन लगभग तीन लाख में बेची थी। जिसके पैसों की भनक गांव के ही एक युवक को लग गई और वह दानिश को बैंक में पैसा जमा कराने के बहाने घर से ले गया। जिसके बाद मिर्जापुर गांव के जंगल में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वही एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह का कहना है मृतक दानिश के परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है। और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की गई है। साथ ही सभी अन्य पहलुओं से जानकारी जुटाई जा रही है उक्त हत्या के पीछे क्या वजह रही किस कारणों से हत्या के घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया इस मामले में एक और जानकारी सामने आई है जो व्यक्ति वहां से गुजर रहा था आरोपी ने उस पर भी हमला कर उसे घायल करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया और अपना उपचार करा रहा है उससे भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या घटना कर्म घटित हुआ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours