हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूड़की। पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने कहा कि निर्धन असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अपने जन्म दिवस के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने कहा कि ऐसे जरूरतमंदों की समय-समय पर सहायता की जानी चाहिए, इससे जहां पुण्य की प्राप्ति होती है, वहीं ऐसे लोगों का आशीर्वाद भी जीवन में एक नई उमंग और आत्मिक शांति लाता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours