हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला नेत्रियों द्वारा मेयर गौरव गोयल को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए राखियां बांधी गई। इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के बीच अटूट बंधन और प्यार को व्यक्त करता है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर प्रतिभा चौहान, गीता कार्की, आशा धस्माना, कमला खटोला, दमयंती नेगी, पुष्पा बूडाकोटी आदि मौजूद रहीं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours