हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। वरिष्ठ नागरिक दिवस सन 1991 में मनाया गया था। जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी, यह दिन अपने बड़े बुजुर्गो को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। ताकि हम उन्हें बता सके कि हमारे मन में उनके लिए प्यार और सम्मान है और वह समाज के लिए कितने महत्वपूर्ण है। वहीं क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस इसलिए भी मनाया जाता है क्यूंकि समाज में बहुत बुजुर्ग अकेले रहते है। उनके बच्चे काम और नौकरियों की वजह से उन्हें छोड़कर चले जाते है, इस दिन जितने भी बुजुर्ग अकेले है उन्हें ये बताया जाता है कि हम सभी सामाजिक कार्यकर्ता भी उनका परिवार है और उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है, हरिद्वार क्लब ने ऐसे ही एक बुजुर्ग दंपति रन सक्सेना और विजय सक्सेना के साथ मनाया। क्लब द्वारा शॉल उड़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए इम्युनिटी बूस्टर किट बनाकर दी गई। उन्होंने सभी के साथ केक भी काटा और अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभव साझा किए। रन सक्सेना ने कहा कि आज सभी को अपने घर में देखकर वह बहुत खुश है। क्लब सेक्रेटरी मोनिका अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्ग अपने ही घर की दहलीज पर सहमा-सहमा खड़ा है, उसकी आंखों में भविष्य को लेकर भय है, असुरक्षा और दहशत है। दिल में अन्तहीन दर्द है, इन त्रासद एवं डरावनी स्थितियों से बुजुर्गों को मुक्ति दिलानी होगी। सुधार की संभावना हर समय है, हम पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों को सम्मान दें। इसके लिये सही दिशा में चले, सही सोचें, सही करें। इसके लिये आज विचारक्रांति ही नहीं, बल्कि व्यक्तिक्रांति की जरूरत है, उन्होंने कहा कि क्लब का हर एक सदस्य बुजुर्ग दंपति की सेवा के लिए हमेशा तैयार है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours