हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर और बहादराबाद थाना पुलिस ओवरलोड वाहनों पर मेहरबान होती नजर आ रही है। इनके सामने से ओवरलोड वाहन आसानी से निकलकर आते जाते देखे जा सकते हैं। पुलिस की अनदेखी और लापरवाह रवैये के चलते ओवरलोड वाहनों से जुड़े सैकड़ों गंभीर हादसे हो चुके हैं। छोटे वाहनो के मुसाफिर ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर अपनी जाने भी गवा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई भी ठोस मुहीम नहीं चला रखी है। यही कारण है कि ओवरलोड वाहनों का संचालन ज्वालापुर कोतवाली और बहादराबाद थाना क्षेत्र में कम नहीं हो सका है। वही ज्वालापुर पुलिस का ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जुड़ा एक कारनामा भी सामने आया है। दो पुलिसकर्मियों ने सराय से आ रही रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को हरिद्वार बहादराबाद सराय बाईपास तीराहे पर चेक करने के लिए रोक लिया। लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने ओवरलोड खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई न कर कुछ समय के बाद छोड़ दिया। पुलिस के इस तरह के कारनामो पर सवाल लाजमी खड़े हो जाते हैं। आखिरकार ओवरलोड वाहन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को क्यों रोका गया और उसको कुछ देर बाद क्यों छोड़ दिया गया। इन्हीं कारणों से ओवरलोड वाहन चालको के हौसले बुलंद होते हैं और वह पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से होकर गुजर जाते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours