हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट राव फरमान अली ने बहादराबाद निवासी एक ऑटो चालक राव फैज़ान की बेटी फिजा राव को ट्वेल्थ क्लास में 93.4 प्रतिशत अंक लाने पर चांदी का पैन भेट कर सम्मानित किया है। राव ने कहा कि फिजा राव ने प्रदेश में 11वी रैंक तथा जिले में तीसरी रैंक हासिल कर हमारे प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बेटों से आगे निकल गई हैं। सीबीएसई बोर्ड हो या यूके बोर्ड हो अक्सर सुनने में तथा देखने में मिलता है कि बेटिया बेटों से अधिक प्रतिशत में तथा अंको से पास हो रही है। उन्होंने कहा कि आज गाँवो से बहुत सी प्रतिभाएं निकल कर आ रही है। हमारे जिले के गांव सुल्तानपुर, पदार्था, गढ़ मीरपुर, सलेमपुर आदि से जज, डॉक्टर्स इजीनियर मास्टर तथा वकील आदि बनकर आ रहे हैं। बहादराबाद में कुछ ही वर्ष पूर्व एक बेटी शाइस्ता परवीन ने पी सी एस जे निकाल कर हमारे क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया था। जो बेहद खुशी का मकाम है। राव ने कहा कि इस प्रकार के मेधावी छात्रों और छात्राओं से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा से अपना तथा अपने परिवार का जीवन तो संवरता ही है और एक स्वस्थ समाज की स्थापना भी होती है। राव ने कहा कि शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। आज अक्सर बहुत से युवा अधिकतर अपना समय खेल में बिता रहे हैं। जोकि बेहद गलत है। मैं खेल के खिलाफ नहीं हूं परंतु एक टाइम टेबल प्रत्येक छात्र छात्राएं को बना लेना चाहिए। अधिक से अधिक समय अपना पढ़ाई में व्यतीत करना चाहिए। स्टूडेंट लाइफ एक अनमोल समय है। यदि हमने यूं ही गँवा दिया तो हमें जीवन भर पछताना पड़ेगा। कांग्रेस नेता राव काशिफ ने कहा कि शिक्षा आज बेहद जरूरी है। अनपढ़ व्यक्ति एक जानवर के समान है। एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ सकता है और अपना जीवन सम्मान पूर्वक जी सकता है। इस मौके पर बुला चौधरी राव, जुनैद राणा राव, आबिद, गुलशाद मलिक, आबाद अल्वी, हाजी शमीम अहमद मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours