हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उत्तर प्रदेश हरदोई से राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक बाजपेई (पूर्व मंत्री) ने आज जीवनदीप आश्रम पहुंचकर श्रीसिद्धबली हनुमान जी महाराज का सिंदूर पूजन किया एवं पूज्य जीवनदीप पीठाधीश्वर वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान सांसद बाजपेई ने महामंडलेश्वर से राष्ट्रीय मुद्दों तथा अन्य विषयों पर चर्चा की। इस दौरान केपी सिंह, प्रवीण सब्बरवाल, डॉक्टर बृजपाल, प्रदीप वधावन, विजय अग्रवाल, प्रदीप अवस्थी, आलोक पांडे, दीपक गोस्वामी, सुदर्शना, नूतन सभरवाल, श्रीकांत, अजय सैनिक, चंदन त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours