हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रक्षाबंधन भाई बहन का पवित्र त्यौहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को स्नेह व प्रेम के प्रतीक के तौर पर भाई के हाथ पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। इस त्यौहार के आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती थी। बाजारों से लोग मिठाई व राखियों की जमकर खरीदारी करते थे। लेकिन इस बार लक्सर नगर में रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजारों से रोनक गायब मिली। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार सूने नजर आए। बाजार में बैठे दुकानदारों का कहना है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष रक्षाबंधन पर बाजार में बिल्कुल भी रौनक नहीं है। कोई ग्राहक बाजार में नजर नहीं आ रहा है। उनका कहना है चाइनीज सामान पर पूर्ण प्रतिबंध है। हमने अबकी बार अच्छी-अच्छी राखियों को अपने हाथो से बनाकर तैयार किया हुआ है। मगर कोई ग्राहक बाजार मे नही है। दुकनदारो को इस बार काफी नुकसान की मार झेलनी पर पड रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लक्सर नगर और देहात क्षेत्र मे बढी रही कोरोना मरीजों की सख्या को देखते हुए लोग अपने घरो से बाहर नही निकल रहे है। जिस कारण बाजार सूने पडे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours