हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि आलोक शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता विमल त्यागी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वार्ड 6 कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष राजदीप बहुगुणा, कांग्रेस ब्लाक सचिव राहुल पाठक,  ‌‌सागर पांडे, रोहित पांडे, कौशल पांडे, अजय पांडे जितेंद्र, मनोज गुप्ता ने खुशी जाहिर कर बीजेपी का दामन थामा लिया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निश्चित ही पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा और उनके उत्साह और पूजा को पार्टी हित में राष्ट्रहित में लगाकर भारत मां को परम वैभव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर किया है। उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सदैव उनके सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours