हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुए 20 वर्ष होने को आए हैं लेकिन अब भी हरिद्वार की जनता स्वास्थ्य सेवाओं और राजकीय महाविद्यालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रही है, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अग्रणी सर्वे सेवा संगठन समिति ने राजकीय महाविद्यालय के निर्माण की मांग उठाते हुए कैबिनेट मंत्री हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा।

सर्व सेवा संगठन के सदस्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के अध्यापक अमित शर्मा और समाज सेवी मनीष कुमार चौटाला के नेतृत्व में सर्व सेवा  संगठन ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सामने हरिद्वार मे राजकीय महाविद्यालय के संचालन की मांग की है।

अमित शर्मा मनीष चौटाला ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा के गरीब एवं माध्यम वर्गीय छात्र-छात्राएं लगातार राजकीय महाविद्यालय की कमी से जूझ रहे हैं खासकर ऎसे छात्र जो प्राइवेट कॉलेज की फीस का बोझ न उठा पाने के कारण या तो पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं या तो फिर उच्च शिक्षा मे पंजीकृत ही नही हो पाते ऎसे छात्रो के लिए हरिद्वार विधानसभा में एक महाविद्यालय की नितांत आवश्यक है।

संगठन के अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल होने के बाद स्थानीय छात्रों को दूसरे जिलों मे उच्च शिक्षा के लिए पलायन करना पड़ रहा है, और हरिद्वार के युवाओ का भविष्य अंधकार में है।

ज्ञापन देने वालों मे संगठन अध्यक्ष आशीष जैन के साथ अमित कुमार शर्मा मनीष कुमार चौटाला, सागर गुप्ता,  स्पर्श लखेड़ा, ईशांत उपाध्याय, तनुज माहेश्वरी शोभित गुप्ता,  पुरुषोत्तम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours