हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर के गांव इक्कड़ खुर्द में मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। और मकान के अंदर बंधे लगभग 7 छोटे बड़े दूधिया पशुओं की मलबे के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व हुई लगातार बारिश के चलते मकान में नमी आने के कारण यह हादसा हुआ है। गांव वालों की मदद और जे सी बी मशीन लगाकर मृतक पशुओं को बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन भी पहुंचा, जिन्होंने द्वारा घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours