हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बसंत गली खड़खडी में चल रही सीवर लाइन को लेकर आज कांग्रेसी और भाजपा पार्षद आमने-सामने थे। लेकिन भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के समझाने पर टकराव होते होते बचा। दर्सल पिछले एक महीने से बसंत गली खड़खड़ी के डल रही सीवर लाइन के कार्य में कोई प्रगति ना होने के कारण वार्ड पार्षद महावीर वशिष्ठ सीवर लाइन डाल रहे, ठेकेदार से नाराज़ थे जिसे लेकर वह कुछ कांग्रेसियों के साथ ठेकेदार का घिरव करने के मूड में थे। जिसकी भनक बसंत गली निवासी भाजपा वार्ड 3 के पार्षद अनिरुद्ध भट्टी व अन्य भाजपाइयों को लग गई, जिस पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद अनिरुद्ध भट्टी ने सभी को अपने घर बुला लिया। दिनेश गिरी का कहना था, की पिछले आठ दस दिनों से भाई अनिरुद्ध भट्टी के घर के सामने सीवर का चैंबर खुला पड़ा है यहां से आगे काम बड़ नहीं पा रहा है यदि ठेकेदार से कार्य नहीं हो रहा है तो गड्डे बन्द कर देने चाहिए। इस पर वार्ड 4 के पार्षद महावीर वशिष्ठ ने ठेकेदार प्रतिनिधि सतवीर को चेतावनी दी यदि ठेकेदार का यही रहा तो वे अनशन पे बैठ जाएंगे जिस पर चल रही बैठक में तनाव हो गया। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने ठेकेदार से 30 अगस्त तक का कार्य पूरा करने को कहा जिस पर ठेकेदार ने 5 सितंबर तक गली का संपूर्ण कार्य करने का आश्वासन दिया। अनिरुद्ध भट्टी का कहना था की ठेकेदार गली के सिरे से काम करे सभी काम करने दिया जाएगा ऐसा ना हो कि वो बीच के घरों के कलकनेक्शन छोड़ कर आश्रमों के कनेक्शन कर दे जो को गलत होगा। गली निवासी डॉक्टर विवेक सतेलवाल पूर्व पार्षद पिछले 1 महीने से बीमार है उन्हे हॉस्पिटल ले जाने के लिए गोद में उठा कर लेजाना पड़ता है। ठेकेदार सतवीर का कहना था कि लेवर की कमी के कारण कार्य में देरी हो रही है अब वे अतिरिक्त लेबर लगा कर कार्य को पूरा करेंगे इस मौके पर अनुज गुप्ता, वार्ड 6 के पार्षद कैलाश भट्ट, प्रतींक सतलेवाल, तरुण नय्यर, दीपांशु विद्यार्थी, मुकेश राणा, ऋषभ वशिष्ठ, सर्वेश्वर भट्ट आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours