हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात क्षेत्र के सहीपुर गांव मे एक आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाण गंगा घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है खानपुर थाना अध्यक्ष परमेश्वर दत्त भट्ट ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देश अनुसार व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में देर रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सहीपुर गांव से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बाज सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी सहीपुर को गिरफ्तार किया गया। 
वहीं दूसरी ओर चंद्रपुरी गांव के बाण गंगा घाट से अभियुक्त विकास पुत्र ओमप्रकाश व रणवीर पुत्र झंडे निवासीगण चंद्रपुरी खुर्द को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है यदि एक से अधिक बार अब लोगों में संलिप्ता पाई गई तो अभियुक्त गणों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत व गुंडा एक्ट अधिनियम के अंतर्गत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours