(रजत चौहान) हरिद्वार। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि हरिद्वार में होने वाली अधीर कौशिक के साथ घटना बड़ी ही दुखद है जिससे सामाजिक कार्यकर्ता और संत समाज पर बड़ी ही दिलों पर ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अधीर कौशिक एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो दिन रात समाज के प्रतीक कार्यों में निष्ठा भाव से दिन-रात तत्पर रहते हैं उनकी आवाज को गिरा देना और उनके साथ अभद्रता का व्यवहार करना बड़ा ही दुखद है। उनकी वीडियो देखकर हरिद्वार के सभी नागरिक बड़ा ही शोक व्यक्त कर रहे हैं, कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई, यह घटना पॉलिटिक्स के माध्यम से समाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज गिराने का प्रयास या दबाव बनाने का प्रयास दबंग नेताओं द्वारा किया जाता रहा है। जो अधीर कोशिक के साथ हुआ उसे साफ ज्ञात होता है, राजनेताओं द्वारा समाज में गुंडागर्दी का राज बढ़ता ही जा रहा है, सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास जारी है, कार्तिक कुमार ने साफ शब्दों में पूछा यह लोकतंत्र है या गुंडाराज है अगर यह लोकतंत्र है तो लोकतंत्र की मर्यादा में कार्य क्यों नहीं, हमारे भारत में सभी स्वतंत्र है और सही को सही कहने का हक सब पर है, सभी को अपनी अपनी बात रखने का दायित्व है सत्ता के नशे में चूर होकर ऐसा काम करना क्या राजनेताओं को शोभा देता है, चेयरमैन कार्तिक कुमार निशाना साधते हुए कहा हरिद्वार के नेता अपनी मनमानी काफी समय से कर रहे हैं जिससे आम जनता काफी परेशान है किसी भी पक्ष में सुनवाई जल्द से नहीं होती। ऊपर से प्रेशर आने पर एक आम आदमी अपनी बात रखते हुए भी डरता है उसे अपनी जान का खतरा रहता है इस तरह की घटना को गुंडाराज नहीं कहा जाएगा तो क्या कहा जाएगा। कार्तिक कुमार ने कहा कि राजा वह होता है जो अपनी प्रजा को एक समान रखें
भेदभाव से दूर रहें, और रणनीति में भी अपनी प्रजा के हित में सोचें। कार्तिक कुमार राज्यपाल को भी लेटर सौपने की बात कही है। और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की साथ ही साथ में यह भी कहा कि अगर इस पर कोई जल्द से जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो सभी संस्थाएं और सामाजिक संगठन एक साथ मिलकर धरने पर उपस्थित रहेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours