हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इनरव्हील क्लब ने एक वेेबीनार का आयोजित किया गया। जिसमें क्लब द्वारा एक ऑनलाइन स्लोगण प्रतियोगिता भी कराई गई। वेबीनार में बताया गया कि वर्ष११ जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। हममें से हो सकता है कि बहुत से लोग इस दिन के विषय में जानते भी ना हो, लेकिन यह पिछले तीस वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन का उद्देश्य जनसंख्या के मुद्दों के महत्व पर दुनिया का ध्यान केंद्रित करना है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल ने १९८९ में इसकी शुरुआत की शिफारिश की थी। और वर्ष १९६८ में मानव आधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में परिवार नियोजन को एक मानव अधिकार होने कि पुष्टि की गई थी। माता पिता को मूल अधिकार है कि वे अपने बच्चों की संख्या और अंतर के विषय में फैसला कर सकें। इस दिन का उद्देश्य विश्व की बढ़ती जनसंख्या और प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। जनसंख्या भारत की प्रमुख चिंताओं में से एक है। हर साल दुनिया में अधिक से अधिक भीड़ बढ़ रही है जबकि हम बड़े स्तर पर शहरों में पैक होने की इच्छा रखते हैं। 
दुनिया की शान्ति और भोजन की आवश्यकता पूरी करने में सामान्य रूप से सभी संसाधन कठिन और कठिन होते जा रहे हैं। संसाधन तो सीमित ही रहेंगे परन्तु उन का उपभोग करने वाले बढ़ जाएंगे तो बड़े पैमाने पर भुखमरी का खतरा,जीवन की गुणवत्ता पर प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रथ्वी की वहन क्षमता को पार करना कठिन ही नहीं असंभव है। जीवन प्रत्याशा वर्ष २००० में ६७ वर्ष थी, वर्ष, २०१५ में७१ वर्ष जो अगले दशकों में बढ़कर ७५ से ८० वर्ष हो जाएगी।हलांकिदुनिया में प्रजनन दर कम होती जा रही है इसके बावजूद भी जनसंख्या बढ़ रही है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम तेज़ी से बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए काम कर रहा है। आज इस अवसर पर हमे लोगों को परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए जागरूककरना चाहिए। उचित निवारक उपाय और गरीब मातृत्व स्वास्थ निगरानी की जानकारी के आभाव में भी जनसंख्या की वृद्धि होती है। क्लब अध्यक्ष विनीता गोनीयाल ने कहा कि हमें आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। यही आज के इस वेबीनर कार्यक्रम का उद्देशय था। इस कार्यक्रम के स्लोगन प्रतियोगिता में क्लब से प्रतिभा राई, मोनिका अरोरा, प्रीति गुप्ता,गीता गॉनियाल, कविता शर्मा, अमिता भार्गव, साक्षी गुप्ता, डॉक्टर मनु शिवपुरी ने पुरस्कार जीते।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours