हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर।लक्सर में पहुंचे पूर्व कांग्रेस राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कांग्रेसियों ने घरों से बाहर आकर गरीब असहाय लोगों की रात और दिन मदद की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पिंजरे में बंद है। भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ विधायकों को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की यह गंदी राजनीति देश को लेकर डूब गई है। ऐसे में भाजपा सरकार को चाहिए था कि वह इस लॉकडाउन में लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि अगर देश सुरक्षित होगा तभी राजनीति भी होगी अगर देश में लोग ही नहीं रहेंगे।
तो फिर राजनीति कैसी। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं स्वास्थ्य मंत्री की भी कमान संभाले हुए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की हालत बद से बदतर है। उन्होंने नैनीताल का हवाला देते हुए कहा कि जो कोविड-19 के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं वहां पर भी व्यवस्था ठीक नहीं है। क्योंकि आइसोलेशन वार्ड में एक मासूम बच्ची को सांप काट लेता है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग कितना जागरूक है उन्होंने कहा कि पूरे लॉकडाउन में राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हो वह सिर्फ पिंजरे में कैद होकर रह गई है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours