हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर उनकी समस्याओं व अनेक मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर जिलाधिकारि के माध्यम से मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल को आज ज्ञापन प्रेषित किया हैं। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मुजफ्फरनगर की जिलाध्यक्ष व मुजफ्फरनगर केसरी की संपादक पूनम राजपूत ने समाजिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए, पत्रकारों के साथ एक ज्ञापन जनपद की जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को दिया। जिलाध्यक्ष पूनम राजपूत ने बताया कि आज के समय मे चौथे स्तंभ पर आए दिन हमले हो रहे है, ओर पत्रकारों पर आए दिन मुकदमें भी हो रहें है, पूनम राजपूत ने कहा कि पत्रकार अगर सच्चाई दिखता है तो उसको जान से मारने की धमकियां आनी शुरू हो जाती है। वहीं दूसरी ओर डीएम मुजफ्फरनगर ने इस अवसर पर ज्ञापन देने वाले पत्रकारों से कहा कि पूरे जिले में मुजफ्फरनगर के पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा स्वतंत्रता मिली हुई है और जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग कर रहा है उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों द्वारा दिया गया ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल जी को आज ही भिजवा दिया जाएगा। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने दिए गए अपने ज्ञापन में पत्रकारों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कराने, जांच के उपरांत ही एफ०आई०आर कराने, सरकार द्वारा एसआईटी का गठन करने व इस कमेटी में दो वरिष्ठ पत्रकारों को नामित करने तथा कोरोना सें मरने वाले पत्रकारों को 5000000 की मद्द,पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू कराने उनका बीमा जारी कराने एवं कोविड-19 महामारी के कारण संकट में पड़े पत्रकारों के परिवारों की आर्थिक मदद के रूप में 10000 प्रति माह सरकार द्वारा दिये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के समय जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित थे और जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि जिले में भी जिला प्रशासन पत्रकारों की समस्याओं के लिए पूर्ण रूप से जागरूक है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours