हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। लक्सर में गुस्साए उत्तराखंड किसान कांग्रेस व उत्तराखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज लक्सर-रुड़की तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देहरादून में हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पेट्रोल डीजल गैस की वृद्धि को लेकर बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। भाजपा सरकार ने संविधानिक अधिकारों का हनन करते हुए और जनता की आवाज दबाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज किया है। उसकी हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड किसान कांग्रेस के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर जब तक प्रदर्शन करेंगे, जब तक भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस नहीं लेती।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours