हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार की सामाजिक संस्था इनर व्हील का नया सत्र आज डाॅक्टर्स-डे के साथ आरम्भ हो गया। संस्था द्वारा इस सत्र के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए विनीता गोनियाल अध्यक्ष, मोनिका अरोरा, सेक्रेटरी, डाॅ० अन्नू लूथरा, कोषाध्यक्ष, कविता शर्मा, एडिटर, कनुप्रिया मिश्रा, आईएसओ के रूप में मनोनीत किया गया। नये सत्र का शुभारम्भ करते हुए संस्था अध्यक्षा विनीता गोनियाल ने अन्नपूर्णा दिवस के रूप में चिदानंद कुष्ट आश्रम मे सब्जी, आटा, सैनिटाईजर तथा हाथ द्वारा बने मास्क वितरित किए। वही क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने अपने घरो में एक पौधा रोपकर वातावरण जागृति का संदेश दिया। डाॅक्टर्स-डे के अवसर पर क्लब द्वारा डाॅ० अन्नू लूथरा, डाॅ० विनीता कुमार, डाॅ० साक्षी बुद्विराजा और ब्लड बैंक की टीम के सदस्य डाॅ० रविन्द्र चौहान, विकास शर्मा, मनोज चौहान, दिनेश लखेडा, राखी जिटवान, हरीश सेमवाल, रैना नैयर, वर्निक, मनोज चमोली और अखलिम अंसारी को ड्राईफ्रूटस एवं फूल मालाये पहनाकर सम्मानित किया। क्लब सेक्रेटरी मोनिका अरोरा का कहना है कि इस महामारी में डॉक्टर्स भगवान का रूप धारण करके समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे है। हम सभी को डाॅक्टर्स का सम्मान करना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours