हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उतरांचल पंजाबी महासभा (रजि0) हरिद्वार द्वारा पूरे शहर में सर्व समाज के हितार्थ सेनेटाइजेशन करने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हरिद्वार सरदार हरवीर सिंह द्वारा किया गया। जिला अघ्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि दो दिन के इस लाक डाउन में एक दिन ज्वालापुर, कनखल और दुसरे दिन हरिद्वार व उतरी हरिद्वार में महासभा के द्वारा यह सेनेटाईजेशन का कार्य जारी रहेगा। ज्वालापुर करने के बाद कनखल क्षेत्र में सिंहद्वार से लेकर कृष्ण नगर, देश रक्षक चौराहा, कनखल पुलिस थाना, चौक बाजार, पहाड़ी बाजार, दक्ष मंदिर, जगतगुरु आश्रम पर समाप्त हुआ। जिसमें लाला लाजपत राय जोन के अध्यक्ष हिमांशु चोपड़ा, उपाध्यक्ष केशव तनेजा, चेयरमैन जतिन हांडा, महामंत्री दिनेश कालरा, कोषाध्यक्ष मनीष टुटेजा, मंत्री देवेंद्र खत्री, मंत्री महेंद्र ढींगरा और वार्ड 24 के पार्षद सरदार परविंदर गिरी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours