हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने प्रतापपुर गांव में हुए दो पक्षों के झगड़े में अलग-अलग आई तहरीर के आधार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस परिवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना घर के सामान की तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोनों पक्षों के लगभग बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया आनंदपाल पुत्र अतर सिंह निवासी प्रतापपुर की तहरीर पर राजेंद्र पुत्र सुखराम, राजेश पुत्र दलसिंह, गोविंद पुत्र भोपाल, रविंदर उर्फ काला पुत्र ऋषि पाल, विशाल पुत्र विजेंद्र, रजत पुत्र जनेश्वर, रवि पुत्र सतीश, अवनीश पुत्र कशिमरा, मोनिका पुत्री ऋषि पाल, सालू पुत्र राजेश दूसरी ओर ऋषि पाल सिंह पुत्र फूल सिंह की तहरीर पर आनंद पुत्र अतरु, मांगा पुत्र अतरु, कल्लू पुत्र अतरु, रिंकू पुत्र आनंदपाल, अवनीश उर्फ छोटू पुत्र आनंदपाल, पिंकू पुत्र आनंदपाल, सोनिया पुत्री आनंदपाल, सोनम पुत्री आनंदपाल व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours