हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में एक व्यक्ति के बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है, बताते चलें कि लक्सर के सगीर अहमद का लक्सर नगर के वार्ड नंबर 6 आदर्श कॉलोनी पीर वाली गली में स्थित मकान है, जिसके अंदर देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई, मकान स्वामी सगीर अहमद ने बताया रात हम अपने दूसरे मकान मे थे देर रात हमारे दूसरे मकान में जो कि बंद था रात अज्ञात चोरों द्वारा उसमें चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जितना भी घर में कैश और ज्वेलर्स रखे थे, सब चोर चोरी कर ले गए, वही लक्सर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours