हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाव की अभिव्यक्ति जब व्यक्त होती है तब व्यक्ति सहज रूप से हदय मे छिपी भावनाओं का इजहार करता है। इस स्थिति में व्यक्ति बालरूप जैसे स्वच्छ हदय वाला बन जाता है जहां जीवन की भ्रांतियाॅ उसके मन को दूषित नही कर पाती। मन की यह स्थिति भावों के प्रति व्यक्ति के सरल एवं समर्पित रूप को परिलक्षित करती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक वेबिनार में देश के केन्द्रीय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चैबे ने बाबा केदार के प्रति अपने मन के भाव प्रकट किए। भारत सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चैबे कहते है कि बाबा केदारनाथ की उन पर असीम कृपा है। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके है परन्तु आज भी मन उनके चरणों के दर्शन को बेचैन रहता है। कोविड की महामारी के कारण आने-जाने की बंदिश के कारण अभी यह संभव नही। लेकिन उन्हे विश्वास है कि एक दिन वे बाबा के दर्शन अवश्य करेगे। देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो गज की दूरी तथा मास्क लगाकर कोविड महामारी से जंग जीतकर बाहर निकलेगा। पेफी के फेेसबुक लाइव सेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तथा कार्यक्रम संचालिका डाॅ० अमृता पाण्डेय द्वारा केन्द्रीय मंत्री से बाबा केदार के प्रति उनकी आस्था तथा श्रद्वाभाव पर पूछें जाने पर यह रहस्य ज्ञात हुआ। केन्द्रीय मंत्री बोले आज भी जब केदारनाथ त्रासदी याद आती है जिसमें जल के बहाव मे बहते लोग, मकान, दुकान तथा लोगों की करूण पुकार ने उनके हदय को विचलित कर दिया। उनका मानना है कि प्रकृति ने हमे स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत कुछ दिया है। लेकिन मानव प्रकृति का दोहन करते हुए इस प्राकृतिक विरासत को नष्ट करने मे लगा है। प्रकृति के इसी अपमान का परिणाम विकाराल रूप केदारनाथ की जल त्रासदी है। वे कहते है कि मानव को अब संभलकर और प्रकृति का सम्मान करना सीख लेना चाहिए। प्रकृति की वह विनाश लीला जनता को फिर न देखनी पडें इसके लिए उन्होने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा हम देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अन्त मै उन्होने इच्छा जाहिर करते हुए कहाॅ कि वे बाबा केदार के द्वार पर एक बडा घंटा लगाना चाहते है परन्तु अभी यह संभव नही है, लेकिन उन्हे पूरा विश्वास है कि देश कोविड से जंग जीतकर बाहर निकलेगा और वे बाबा केदार के दर्शन कर देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना कर सकेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours