हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कावंड यात्रा स्थगित करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अब श्रद्वालुओं को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। हरिद्वार एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में श्रद्वालुओं को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसमे श्रद्वालुओं से अनुरोध किया गया है कि इस वर्ष श्रद्वालु जल भरने के लिए हरिद्वार न आकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।
कावंड मेले के दौरान हरिद्वार जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। किसी व्यक्ति को भी कावंड मेले मे भाग लेने की अनुमति नही होगी। बाहरी प्रदेशों से यदि कोई व्यक्ति हरिद्वार पहुॅचता है तो नियमानुसार 14 दिन का अनिवार्य इंस्टीटयूशनल क्वारंटीन किये जाने का प्रावधान किया गया है। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने कहाॅ है कि नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours