हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर इंडियन रिपोर्टर क्लब के संस्थापक संरक्षक ने पत्रकार जाने आलम को इंडियन रिपोर्टर क्लब के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पत्रकारों के हित में कार्य करने के निर्देश जाने आलम को दिए है। उल्लेखनीय है इंडियन रिपोर्टर क्लब रजिस्टर्ड संस्था संस्था का उद्देश्य पत्रकारों के हित में हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर रहना है। वर्तमान में पत्रकारों के ऊपर कहीं पर झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं या फिर हाल ही के दिनों लंढौरा में एक पत्रकार ने परिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या तक कर ली है इसी को देखते हुए इंडियन रिपोर्टर क्लब के संस्थापक संरक्षक ने पत्रकारों के हित की सुरक्षा के लिए जाने आलम को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जाने आलम ने सभी पत्रकारों से आवान किया है कि अगर किसी भी पत्रकार को कोई समस्या है तो वह सीधे आकर मुझसे मिल सकता है मैं पत्रकारों के साथ हर सुख दुख में खड़ा हूं दिन हो या रात हो जब चाहे कोई भी पत्रकार मुझे आवाज देकर बुला सकता है। पत्रकारों के हित के लिए मुझे किसी भी हद तक संघर्ष करना पड़ेगा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। इस अवसर पर मौजूद पत्रकार गणों में पत्रकार अरुण कुमार, फिरोज अहमद, इस्लाम प्रधान, राकेश, राहुल सैनी, राम गोपाल आदि ने जाने आलम को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours