हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मानवीय गुणों का विकास करने के लिए किसी भी एक खेल को जीवन मे चुनते हुए उसे लक्ष्य प्राप्ति का माध्यम बनाने से जब सफलता प्राप्त होती है, वह व्यक्ति के चंहुमुखी व्यक्तित्व की बानगी होती है। ऐसी ही प्रतिभा के धनी, कानून तथा प्रशासनिक दायित्वों मे कुशल आईपीएस अभिनव कुमार को गढवाल मंडल का आई.जी. बनाया गया है। उत्तराॅचल स्क्वैश रेकैट के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा, महासचिव डाॅ० संचित डागर तथा कोषाध्यक्ष डाॅ० शिवकुमार चैहान ने आई०जी० बनने पर अभिनव कुमार को पत्र के माध्यम से शुभकामनाए प्रेषित की है। उत्तराॅचल स्क्वैश रेकैट के पूर्व महासचिव प्रो० आर०के०एस० डागर ने कहाॅ कि प्रदेश एसोशियेसन एवं स्क्वैश खिलाडियों के लिए यह गर्व की बात है कि स्क्वैश से निकली प्रतिभा को पुलिस प्रशासनिक सेवा मे बडा दायित्व मिला है। ज्ञात हो कि अभिनव कुमार हरिद्वार के एसएसपी रहते हुए उत्तराॅचल स्क्वैश एसोशियसन के संरक्षक रहे है। अपनी साफ एवं बेबाक छवि के कारण हरिद्वार मे कानून व्यवस्था सुधारने मे अभिनव कुमार का शानदार कार्यकाल रहा। पुलिस सेवा के साथ खेल एवं पत्रकारिता उनके जीवन में केन्द्र बिन्दु रहा है।  महासचिव डाॅ० संचित डागर ने बताया कि उत्तराखण्ड स्क्वैश रैकेट एसोशियेसन के संरक्षक रहते हुए हरिद्वार में स्क्वैश खिलाडियों को रोशनाबाद स्टेडियम में पहला स्क्वैश कोर्ट देने का श्रेय अभिनव कुमार तथा तत्कालीन डीएम आर०के० सुधांशु को है। कोषाध्यक्ष डाॅ० शिवकुमार चौहान ने बताया कि एसोशियेसन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी अभिनव कुमार को अपने बीच पाकर उत्साहित है। कोविड-19 के कारण सामाजिक दुरी का अनुपालन करते हुए तथा गढवाल मंडल आई.जी. बनने पर एसोशियसन की ओर से एक बधाई पत्र अभिनव कुमार को भेजा गया है। बाद मे एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा देहरादून जाकर अभिनव कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours