हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा जिला संगठन हरिद्वार द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर के रूप में सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि द्वारा सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र मास्क सैनिटाइजर आदि वितरण कर सम्मानित किया गया।
साथ-साथ माननीय मदन कौशिक शहरी विकास मंत्री व भगवत प्रसाद मकवाना और सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि के कर कमलों द्वारा वीर दुर्योधन टाइम्स समाचार पत्र का विमोचन कर अखबार के संपादक अमित कुमार मंगोलिया का उज्जवल भविष्य की कामना की व उसके साथ ही वीर दुर्योधन टाइम्स समाचार पत्र के प्रशस्ति पत्र द्वारा आए सभी मीडिया कर्मियों, डॉक्टर्स व कोरोना कॉल में आमजन की समस्याओं के लिए जमीनी कार्य करने वाली संस्थाओं के लोगों का भी कोरोना वॉरियर के रूप में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशाल बिरला, सोनू गहलोत, प्रदेश महामंत्री मनमोहन द्रविड़, जिला अध्यक्ष धनेश छाछर, जिला महामंत्री अनिल तेशवर, जिला मीडिया प्रभारी अमित मंगोलिया, जिला उपाध्यक्ष कुसुम पाल, जिला मंत्री सुरेंद्र बिरला, महानगर अध्यक्ष नवीन बिरला, महामंत्री सुनील कांगड़ा, उपाध्यक्ष सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष अमरदीप छाछर, सुनील पहिवाल, अरुण चंचल चोधरी, सुरेश, संयोजक सलेख चंद हवलदार, लक्ष्मी चंद हवलदार आदि मौजूद रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours